spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में झज्जर रोड पर चलते ट्रक में लगी आग:प्लास्टिक दाना जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट बताया कारण




रोहतक में झज्जर रोड पर गांव मायना के पास चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो गया। ट्रक झज्जर से रोहतक प्लास्टिक का दाना लेकर आ रहा था। ट्रक ड्राइवर राजू ने बताया कि वह झज्जर से प्लास्टिक का दाना लेकर रोहतक आ रहा था, तभी गांव मायना के पास सुबह करीब 11 बजे ट्रक से धुंआ निकलने लगा। उसने ट्रक को रोका और आग को बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने भी मदद की और आग पर काबू पा लिया। दोपहर 12:30 बजे फिर से लगी आग
ट्रक ड्राइवर राजू ने बताया कि एक बार आग पर काबू पाने के बाद दोपहर को करीब साढे 12 बजे दोबारा ट्रक में आग लग गई। इस बार ट्रक में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और ट्रक में पीछे भरे प्लास्टिक के दाने ने भी आग पकड़ ली। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
ट्रक ड्राइवर राजू ने बताया कि सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक व उसका सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें झज्जर रोड पर एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले में ट्रक ड्राइवर के बयान पर कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles