![]()
पंजाब BJP में केवल सिंह ढिल्लों के अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा का टकसाली कैडर नाराज है। ये नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। पटियाला में BJP के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भूपेश अग्रवाल की अगुवाई में वर्करों ने मौन प्रदर्शन किया। भूपेश अग्रवाल ने प्रदेश प्रधान के फैसलों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 6 प्रधान बदलने का फैसला गलत है। यूथ विंग और महिला विंग की कमान 2 साल पहले भाजपा में आए कांग्रेसियों को दे दी। पंजाब में भाजपा का कांग्रेसीकरण होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पटियाला में ही ऐसा नहीं है। लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर सहित पूरे पंजाब में टक्साली भाजपा वर्कर पार्टी में आए नेताओं से खुश नहीं हैं। जो नेता 10 सीटें नहीं जिता पाए, उसके पद देने का कोई मतलब नहीं है। 100 बार फोन करने पर केवल सिंह ढिल्लों बात नहीं करते। यही हाल रहा तो 2027 की भाजपा की राह मुश्किल हो जाएगा। 18 जुलाई को पार्टी ने मनिंदर सिंह कपियाल (संगरूर-1), गौरव कक्कड़ (फरीदकोट), सतीश ठाकुर बावा (होशियारपुर शहरी), योगेश सपरा (होशियारपुर ग्रामीण) और सतीश असिजा (मुक्तसर) समेत कई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बमुश्किल दो हफ्ते बाद 2 अगस्त को बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के इन सभी पांचों को उनके पदों से हटा दिया गया। इस टीम पर भी पुराने कार्यकर्ताओं को आपत्ति
18 जुलाई को पार्टी ने फेरबदल दिया। संगरूर में कपियाल की जगह सरजीवन जिंदल को लाया गया, मुक्तसर की कमान कुलदीप सिंह भांगेवाला को सौंपी गई। संदीप सिंह बराड़ फरीदकोट के अध्यक्ष बने, जबकि संजीव मन्हास और नितेन गुप्ता नन्नू को होशियारपुर ग्रामीण और शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उसी दिन भाजपा ने 12 उपाध्यक्षों, 12 सचिवों, पांच महासचिवों और अन्य पदाधिकारियों वाली एक नई राज्य सांगठनिक टीम की भी घोषणा की। इसके अलावा पटियाला नगर निगम के पार्षद और उपनेता अनुज खोसला को पंजाब भाजपा युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। खोसला तीन साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। प्रदेश में कोई पुराने वर्करों की बात नहीं सुन रहा
इस फेरबदल के बाद से भाजपा में विरोध शुरू हो गया। कई नेता सार्वजनिक रूप से राज्य सचिव मंथरी श्रीनिवासुलु के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि वे और ढिल्लों दोनों ही पार्टी कार्यकर्ताओं की पहुंच से दूर हो गए हैं। भूपेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही। प्रदेश में वह किसको अपनी बात बताएं। तीक्षण सूद बोले- 2 हफ्ते में हटाना था तो नियुक्त क्यों किया
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्षण सूद ने भी नियुक्तियों के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें दो हफ्ते के भीतर ही हटाना था, तो उनकी नियुक्ति की ही क्यों गई थी। इससे कार्यकर्ता स्वाभाविक रूप से नाराज हैं। जमीन से जुड़े लोगों से सलाह लिए बिना फैसले थोपे जा रहे हैं। वे अपनी चिंताएं जरूर उठाएंगे, लेकिन पार्टी में ही बने रहेंगे। हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने होशियारपुर के घटनाक्रम के पीछे स्थानीय गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया। उनका दावा है कि निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूद के खेमे से जुड़े थे, जबकि नए नियुक्त लोगों को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का समर्थन था। महासचिव बोले- एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव
जाखड़ से ढिल्लों को कमान सौंपे जाने के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है, ऐसे में यह विवाद न थमा को पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि पार्टी नेताओं ने किसी भी बड़े सांगठनात्मक संकट से इनकार किया है। राज्य महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि भाजपा का परिवार अब बड़ा हो गया है और आने वाले महीनों में और अधिक सांगठनिक नियुक्तियां की जाएंगी। ढिल्लों ने कहा-सेहत ठीक न होने से फोन नहीं उठा पा रहे थे
एक चैनल पर बात करते हुए प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी के अंदर वर्करों में विरोध की बात सामने आई है। वे पुराने टकसाली वर्करों की चिंताओं से वाकिफ हैं और हर किसी तक पहुंच बना रहे हैं। वे पिछले हफ्ते ठीक नहीं थे, इसलिए कई फोन नहीं उठा पाए। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है और वे सभी की चिंताओं का समाधान करेंगे। BJP के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता क्यो नाराज, 3 पॉइंट में पढ़िए *********** ये खबर भी पढ़ें: सुखबीर की PM से मुलाकात कैसे हुई?: पंजाब में ग्राउंड सर्वे, चंडीगढ़ में हरियाणा CM से सीक्रेट मीटिंग; रात 11 बजे कॉल, बादल सुबह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणी अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल के बीच हुई मीटिंग के सूत्रधार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। PM मोदी के साथ मीटिंग करने से पहले सुखबीर बादल की सीएम सैनी से चंडीगढ़ में हरियाणा CM निवास ‘संत कबीर कुटीर’ में मीटिंग हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link







