पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पार्टी छोड़ते ही राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड करवा दी। ट्राइडेंट कंपनी के मालिक राजिंदर गुप्ता की बरनाला स्थित फैक्ट्री में रेड हुई। वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी देर रात रेड की चर्चा रही। ये दोनों सांसद अब BJP जॉइन कर चुके हैं। इसको लेकर अब AAP छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि जैसे ही पार्टी बदली, सरकारी विभागों ने रेड शुरू कर दी, क्या वह एक ही दिन में डिफाल्टर हो गए। एक ही दिन में उनकी फैक्ट्रियों-सस्थानों से प्रदूषण फैलने लगा। AAP सरकार ट्राइडेंट और LPU पर रेड कर इन्वेस्टरों को क्या मैसेज देना चाहती है। उन्होंने अफसरों को भी चेतावनी दी। सांसद साहनी की 2 अहम बातें… 1. इन्वेस्टरों को परेशान कर रही AAP सरकार
विक्रमजीत सिंह साहनी ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- पंजाब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। सरकार नए इन्वेस्टर को लाने की बात कर रही है और जो इन्वेस्टर यहां पर पहले इन्वेस्ट कर चुके हैं, उनको परेशान कर रही है। सरकार ट्राइडेंट-एलपीयू पर रेड करके इन्वेस्टरों को क्या मैसेज देना चाहती है?। ट्राइडेंट ग्रुप और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी इतने सालों से चल रहे हैं। जैसे ही उन्होंने पार्टी बदली वैसे ही सरकार के विभागों ने रेड करनी शुरू कर दी। क्या वो एक दिन में ही डिफाल्टर हो गए? एक दिन में ही प्रदूषण फैलने लग गया और जीएसटी के नियमों की उल्लंघना होने लगी। 2. पंजाब को नुकसान होगा, सरकार को सदबुद्धि की उम्मीद
विक्रमजीत साहनी ने कहा कि पंजाब सरकार बदले की राजनीति कर रही है। इससे पंजाब सरकार को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यह भावना सूबे के लिए घातक है। उम्मीद है कि सरकार को सद्दबुद्धि आएगी। अफसर क्रूरतापूर्ण काम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह अभी ट्रेलर है। ऐसा कहने वाले अफसरों को चिन्हित किया जा रहा है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साहनी ने ट्राइडेंट के राजेंद्र गुप्ता और LPU के अशोक मित्तल का समर्थन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है। माना जा रहा है कि यह मामला अब केंद्र तक पहुंच सकता है।
Source link
पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों पर रेड से घमासान:सांसद साहनी बोले- ट्राइडेंट-LPU एक ही दिन में डिफाल्टर हो गए, अफसरों की लिस्ट बना रहे
