Related Posts

सोनीपत में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज बना जानलेवा:रेलवे कंपनी और पीडब्ल्यूडी पर FIR दर्ज; बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं होने से हादसे में युवक की मौत




सोनीपत के राठधाना रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक सहित गिरने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने रेलवे निर्माण कंपनी और संबंधित लोक निर्माण विभाग (PWD) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर गहरे गड्ढे के आसपास न तो सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए थे और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत मौजूद थे। इसी लापरवाही के कारण युवक हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी से मोबाइल लेने निकला था युवक गांव खेड़ी मनाजात के रहने वाले आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई 27 वर्षीय मोहित गांव स्थित केडीएल कंपनी में काम करता था। 21 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह यह कहकर घर से निकला था कि उसका मोबाइल कंपनी में रह गया है और वह उसे लेने जा रहा है। वह अपनी बाइक लेकर घर से रवाना हुआ था। गहरे गड्ढे में बाइक सहित गिरा, अस्पताल में मृत घोषित शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद गांव निवासी अमित का फोन आया, जिसने बताया कि राठधाना रेलवे फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में मोहित बाइक सहित गिर गया है। परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल, सोनीपत लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप आकाश ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन स्थल पर गड्ढे के भीतर लोहे के सरिए खुले पड़े थे। इसके बावजूद न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार के चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। यदि सुरक्षा के उचित इंतजाम होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। शिकायत में रेलवे निर्माण कंपनी और संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। मृतक अपने पीछे छोड़ गया दो छोटे बच्चे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहित शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हादसे की सूचना ईआरवी के माध्यम से मिलने के बाद बारोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने के कारण तत्काल कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। अगले दिन एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के भाई का बयान दर्ज किया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मृतक के भाई की शिकायत और पुलिस जांच के आधार पर थाना कुंडली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 285 और 106 के तहत मुकदमा संख्या 426 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है। :



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें