Related Posts

घर में ठहरा मजदूर बाइक-कैश लेकर फरार:करनाल में सुबह होते ही गायब, मोबाइल भी ले गया, पुलिस ने दर्ज की FIR




करनाल जिला के इंद्री क्षेत्र के गांव राजेपुर में एक मजदूर द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। राजमिस्त्री के काम के लिए बुलाया गया व्यक्ति रात में घर पर ठहरा और सुबह होने से पहले ही मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव राजेपुर निवासी शिकायतकर्ता श्रीचंद ने इंद्री पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही कृष्ण मलिक के यहां राजमिस्त्री का काम कर रहा था। 19 जुलाई को वह सूबे सिंह और पुनीत के साथ लाडवा लेबर चौक से एक मजदूर सुनील कुमार निवासी गांव नाचरोन को काम के लिए लेकर आया था। दिनभर काम करने के बाद उक्त मजदूर को अगले दिन भी काम पर लगना था, इसलिए उसे रात में अपने घर पर ही ठहरा लिया। रात में चोरी कर हुआ फरार पीड़ित के अनुसार, रात के समय मौका पाकर मजदूर सुनील कुमार कश्यप उसकी बाइक, मोबाइल फोन और जेब से 600 रुपए निकालकर फरार हो गया। सुबह उठने पर घटना का पता चला, जिसके बाद आसपास तलाश की गई लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दर्ज किया मामला मामले में थाना इंद्री में 21 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें