पंजाब में बेअदबी को लेकर अब सख्त कानून लागू हो गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद यह कानून अब राज्य में लागू हो गया। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में कड़े प्रावधानों की मांग उठ रही थी। अब बिल को मंजूरी मिलने के बाद इसे कानूनी रूप मिल गया है। माना जा रहा है कि इस कानून के लागू होने के बाद बेअदबी के मामलों में सख्त कार्रवाई का रास्ता मजबूत होगा और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने लिखा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ विधानसभा में पारित किए गए बिल पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब यह बिल कानून बन गया है। मेरे जैसे एक छोटे से सेवक से यह सेवा लेने के लिए वाहेगुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। समस्त संगत का भी हृदय से आभार। नए बिल ये काम करने को बेअदबी माना जाएगा.. खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link
