Related Posts

लुधियाना में प्राइवेट क्लिनिक में लूट:मरीज बनकर आए लुटेरे, डॉक्टर पर पिस्टल तानी, कैश-सोने की अंगूठी ले गए; एक दिन पहले रेकी की थी




लुधियाना में गुरुवार सुबह 5-6 लुटेरों ने निजी क्लिनिक को लूट लिया। मरीज बनकर आए लुटेरों ने पिस्टल के दम पर डॉक्टर विजय चोपड़ा से एक लाख रुपए की नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यही नहीं लुटेरे डॉक्टर के घर में भी घुसे और उनकी पत्नी से भी लूट की कोशिश की। तब तक उनका बेटा उठा गया और फिर वो क्लिनिक में चले गए। जानकारी के अनुसार लुटेरों के साथ एक महिला भी थी। यह घटना सुबह करीब सात बजे जगराओं में रायकोट रोड स्थित डॉ. विजय चोपड़ा के क्लिनिक में हुई। डॉ. चोपड़ा के अनुसार, उनका क्लिनिक रोजाना सुबह 7-8 बजे खुल जाता है। डॉक्टर ने बताया कि इनमें से कुछ लुटेरे बुधवार को भी आए थे और ग्लूकोज की बोतल लगवाने की बात कही थी, जिस पर उन्हें अगले दिन आने को कहा गया था। ग्लूकोज चढ़ाने का बहाना बनाकर आए लुटेरे
बुधवार को रेकी करने के बाद लुटेरे गुरुवार सुबह दोबारा आए और मरीज को ग्लूकोज चढ़ाने के लिए कहा। जैसे ही डॉ. चोपड़ा बोतल लगाने की तैयारी करने लगे, तभी पीछे से तीन लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने उनका मुंह दबाकर टेप से बांध दिया और पिस्टल तान दी। पिस्टल ने पिस्टल खोलकर उसमें मौजूद गोलियां भी दिखाईं और धमकी दी कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे। एक लाख रुपए नकदी व अंगूठी लूट कर ले गए
डॉ चोपड़ा ने बताया कि लुटेरों ने जब उन पर हमला किया और पिस्टल दिखाई तो वो डर गए। लुटरों ने उनके गल्ले में से एक लाख रुपए से ज्यादा की नकदी ली और फिर उनकी सोने की अंगूली निकाली। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने लुटरों के साथ लड़ने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है। सीसीटीवी में कैद लुटेरों के PHOTOS…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें