पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज (29 मई) के लिए बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रह सकती है। पिछले कल की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सभी जिलों में 1 डिग्री से लेकर 4 डिग्री तक तापमान गिरा। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज आंधी, बिजली गिरने के साथ ही ओले गिरने की संभावना है। गर्मी का असर इस तरह की मौसम की स्थिति बनी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कई और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून और आगे बढ़ सकता है। इसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। वहीं पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा पंजाब के ऊपर बना मौसम सिस्टम अब उत्तर प्रदेश की तरफ चला गया है। इसी वजह से पंजाब समेत आसपास के इलाकों में मौसम बदल रहा है और बारिश, आंधी व तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। छह से आठ डिग्री तक तापमान गिरेगा
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और 30 मई को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 31 तारीख को कुछ ही स्थानों पर बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी, हालांकि इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। आज कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है। तीन दिन इस तरह का मौसम रहेगा
Source link
