![]()
पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाकर बड़े विस्फोट की साजिश भी रची थी। पुलिस ने समय रहते इस साजिश को विफल कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल वर्तमान में ब्रिटेन (यूके) में रह रहा है। मोगा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल मैगजीन सहित बरामद किया है। थाना सदर मोगा पर किया था हैंड ग्रेनेड हमला पुलिस के अनुसार, उसी के निर्देशों पर आरोपियों ने थाना सदर मोगा पर हैंड ग्रेनेड हमला किया था। इस मामले में थाना सदर मोगा में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने, इसके अन्य सदस्यों की पहचान करने और इस साजिश से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य ऐसे संगठित मॉड्यूल को पूरी तरह ध्वस्त कर प्रदेश में शांति, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Source link
पंजाब में फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम:ब्रिटेन में बैठे आतंकी इकबाल के 17 साथी अरेस्ट; IED, विस्फोटक और ग्लॉक पिस्टल बरामद







