पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को पिछले 3 दिनों से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज (2 जून) पंजाब के अधिकांश हिस्सों और चंडीगढ़ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। लू से भी राहत रहेगी। इस दौरान चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं पंजाब के नौ जिलों में बारिश की संभावना है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन अभी भी यह सामान्य से 4.2 डिग्री नीचे है। बठिंडा सबसे गर्म रहा है, जहां तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है। नौ जिलों में बारिश की संभवना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक जिन नौ जिलों में आज बारिश की संभावना है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं। अधिकतर जिलों का तापमान 32.5 डिग्री से 40 डिग्री के बीच में चल रहा है। ऐसे में हीट वेव से राहत बनी हुई है। एसबीएस नगर में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। तीन जून नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
मानसून आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में यह दक्षिण भारत के और ज्यादा इलाकों तक पहुंच सकता है। 3 जून से उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है। इसकी वजह से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव होगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बन सकती है। तीन दिन तापमान बढ़ेगा
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक राज्य में 2 जून को कुछ स्थानों, जबकि 3 और 4 जून को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 और 7 जून को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 5 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 3 और 4 जून को कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…
Source link
