spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के किसानों का मोहाली से चंडीगढ़ कूच:बुड़ैल जेल के पास पुलिस ने बॉर्डर सील किए, मांगों को लेकर डटे किसान




पंजाब के किसानों ने सोमवार को मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच शुरू कर दिया। किसान फोर्टिस अस्पताल के पास से बुड़ैल जेल वाली सड़क पर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के प्रवेश मार्गों और बॉर्डर क्षेत्रों को सील कर रखा है। किसान ट्रैक्टरों और पैदल मार्च के जरिए सेक्टर-17 पहुंचने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि यदि उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया तो वे मौके पर ही पक्का मोर्चा लगाकर आंदोलन शुरू कर देंगे। यह संघर्ष किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में चल रहा है। स्थिति को देखते हुए पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles