spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में वृंदावन जाते समय डिवाइडर से टकराई बाइक:यूपी के युवक की मौत, गाजिबाद से निकला, सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा




फरीदाबाद में नेशनल हाईवें नंबर 19 पर सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात सड़क हादसे में एक 28 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला और वृंदावन जा रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनोके हवाले कर दिया है। गाजियाबाद में किराये पर रहता था सेक्टर 31 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 साल का विजय गौतम अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में किराये पर रहता था। इसके परिवार में उसकी पत्नी सहित एक बेटा और बेटी साथ में रहते है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। मूल रूप से वह हरदोई यूपी का रहने वाला था और पिछले कई सालों से गाजियाबाद में रह रहा था। गाजियाबाद से वृंदावन जाने के लिए निकला पुलिस जांच अधिकारी अजरूद्दीन ने बताया कि रविवार की देर रात को वह गाजियाबाद से वृंदावन जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था। पुलिस के मुताबिक उसकी बाइक के पीछे जूस की बोतलों की एक पेटी बंधी हुई थी। जिससे उसकी बाइक का बेलेंस बिगड़ गया और उसकी बाइक कंट्रोल खोकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें विजय गौतम की मौत हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles