Related Posts

पंचकूला सड़क हादसे में अंबाला के युवक की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; 3 बहनों का इकलौता भाई था




हरियाणा के पंचकूला में बरवाला-रायपुररानी रोड पर ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अंबाला जिले के गांव बड़ी बस्सी निवासी मोहित कुमार (32) के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में टेक्निकल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार मोहित रोजाना अपनी बाइक से नौकरी पर जाता था और देर रात घर लौटता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता प्रेमचंद ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:45 बजे सूचना मिली कि मोहित का बरवाला में एक्सीडेंट हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बरवाला पीएचसी टी-प्वाइंट के पास रायपुररानी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद राहगीरों ने घायल मोहित को पीएचसी बरवाला पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित 3 बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी 2 बहनों की शादी हो चुकी है। ट्रक ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही तलाश परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बरवाला पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें