spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में ASI ने फिल्मी अंदाज में दबोचा चेन स्नैचर:कार से बाइक को मारी टक्कर, लूटी गई चेन बरामद; आरोपी निकला पुलिस का SPO




पंचकूला के सेक्टर-5 एरिया में बाइक सवार ने युवती की चेन झपट ली। वारदात के समय मौके से गुजर रहे ASI आनंद प्रकाश ने कार से आरोपी का पीछा किया और बाइक को टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद मौके पर ही उसे दबोच लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा पुलिस का SPO है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 निवासी एक युवती सोमवार शाम करीब पांच बजे विशाल मेगामार्ट से पैदल अपने घर लौट रही थी। जब वह सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल वाली सड़क पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गया।
बाइक को मारी टक्कर इसी दौरान उसी मार्ग से गुजर रहे ASI आनंद प्रकाश की नजर वारदात पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत अपनी कार से आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। आरोपी ने बचकर निकलने की पूरी कोशिश की, लेकिन एएसआई ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया। बाद में उसे सेक्टर-5 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जांच में आरोपी की पहचान संजीव निवासी नारायणगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसने बाइक की नंबर प्लेट पर काली टेप चिपकाकर नंबर छिपा रखा था, ताकि वारदात के बाद उसकी पहचान न हो सके। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच शुरू कर दी। आरोपी आर्मी से रिटायर, 2022 से पुलिस में SPO पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संजीव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। वर्ष 2022 से वह हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के रूप में कार्यरत है। ऐसे में पुलिस विभाग से जुड़े व्यक्ति का चेन स्नैचिंग जैसी वारदात में शामिल होना कई सवाल खड़े कर रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles