हरियाणा के पंचकूला में कैथल पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। क्रॉस फायरिंग में 2 बदमाशों को गोलियां लगी हैं। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पंचकूला के सेक्टर-23 स्थित निफ्ट संस्थान के पास कैथल पुलिस व बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई है। कैथल पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। जो पंचकूला में हथियार की सप्लाई लेने के लिए आए थे। यहां पर पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की तो बदमाश राहुल और मुकेश को गोलियां लगी हैं।
यह खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
पंचकूला में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़:दो आरोपियों के पैर पर लगी गोली, हथियार की सप्लाई लेने आए थे
