पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में आज करीब साढे 11 बजे ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग होगी। जिसकी अध्यक्षता पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने करेंगे। बैठक में पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन, कालका MLA शक्ति रानी शर्मा व राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार की अध्यक्षता में यह दूसरी बैठक होगी। पहले बैठक में एक माह पहले उन्होंने सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को सस्पेंड किया था। उन पर माइनिंग नहीं रोक पाने की शिकायत राज्यसभा सांसद रेखा और कार्तिक शर्मा ने की थी।
ग्रीवांस कमेटी मीटिंग में जब सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद की शिकायत कर रहे थे तो वे मंच से मुस्कुरा रहे थे। उनकी बॉडी लैंग्वेज को लेकर दोनों सांसदों ने ऐतराज किया। उसके बाद दोनों ने तुरंत सस्पेंड करने की मांग कर डाली। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि इसे सस्पेंड किया जाता है। पंचायत मंत्री दिया था अधिकारियों को मंत्री का सख्त संदेश:::
Source link
