Related Posts

Punjab Govt Schools 1013 Lecturer Jobs | History Most Posts



लेक्चरर कैडर के 1,013 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी। (प्रतीकात्मक फोटो)

पंजाब के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर बनने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट पंजाब ने लेक्चरर कैडर के 1,013 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

.

योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगामी 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जुलाई तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं। मास्टर डिग्री में 55 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। सबसे ज्यादा पद हिस्ट्री सब्जेक्ट में हैं।

एजुकेशन डिपार्टमेंट के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 1,013 पदों को भरा जाना है, जिसमें 829 नियमित नई वैकेंसी और 184 बैकलॉग वैकेंसी शामिल की गई हैं। विभाग ने इस भर्ती के लिए विषय-वार पदों के विवरण से लेकर योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें