पंजाब की संस्कृति को दर्शाने वाले जालंधर स्थित मशहूर रेस्टोरेंट हवेली में हंगामा हो गया। यहां परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसे परोसे गए सलाद में जिंदा कॉकरोच निकल आया। व्यक्ति का कहना है कि उसने रेस्टोरेंट स्टाफ और मैनेजर को इस बारे में बताया तो वे खाना बदलकर दूसरा खाना लाने को कहने लगे, लेकिन उन्होंने इस पर माफी नहीं मांगी। इसके बाद वह अपने परिवार को लेकर वहां से चला आया और किसी दूसरे रेस्टोरेंट में खाना खाया। यह घटना गुरुवार, 25 जून की है, लेकिन इसका वीडियो रविवार, 28 जून को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ा। इसके बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यक्ति ने वीडियो में बताई पूरी कहानी दैनिक भास्कर से बाततीच में बोला व्यक्ति- हम बिना खाना खाए निकले वहीं, जब इस व्यक्ति से दैनिक भास्कर ने संपर्क किया तो उन्होंने अपना नाम दिलावर सिंह बताया वह लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार, 25 जून को अपनी बहन को एग्जाम दिलवाने के लिए जालंधर गए थे। इसी दौरान वह अपने जीजा जसविंदर सिंह सोमी के साथ हवेली रेस्टोरेंट में नाश्ते के लिए गए। व्यक्ति ने बताया- हमने परांठे ऑर्डर किए। उनके साथ हरा सलाद भी परोसा गया। उस सलाद में मूली के टुकड़ों पर एक जिंदा कॉकरोच था। वह सलाद देखने में काफी पुराना लग रहा था। ऐसा लग रहा था मानो फ्रीज में रखकर उसे चलाया जा रहा हो। दिलावर सिंह ने बताया कि शिकायत करने पर रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने आनन-फानन में प्लेट को वहां से हटा दिया, लेकिन तब तक मैंने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद उस वीडियो को 26 जून को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सलाद में कॉकरोच निकलने के बाद उन्होंने खाना नहीं खाया। जबकि, खाना परोसा जा चुका था, उसका बिल जब वे चुकाने के लिए काउंटर पर गए तो मैनेजर ने पैसे लेने से इनकार किया। हालांकि, फिर भी उन्होंने खाने का पैसा चुकाया और वहां से निकल गए। वहां से थोड़ी दूर जाकर उन्होंने दूसरे रेस्टोरेंट में खाना खाया। हवेली के मैनेजर बोले- हमें कोई जानकारी नहीं वहीं, जब इस पूरे मामले के बारे में जालंधर स्थित हवेली रेस्टोरेंट के मैनेजर नवदीप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया। नवदीप सिंह का कहना था कि इस मामले के बारे में जानकारी जुटाएंगे और इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पटियाला में मिठाई की दुकान पर दिखे कीड़े, ग्राहक ने वीडियो बनाया पंजाब के मुख्यमंत्री के गृह जिले पटियाला में लोगों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन थाना के ठीक सामने स्थित एक बेहद प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के काउंटर में कीड़े और सूंडियां रेंगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
