spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में गोगामाड़ी मंदिर में चोरी, VIDEO:CCTV में अंदर घुसे दिखाई दिए 2 युवक; क्राइम ब्रांच कर रही जांच




पंचकूला के मोरनी टी-पॉइंट स्थित गोगामाड़ी मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दोनों आरोपी मंदिर परिसर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। हालांकि, मंदिर से कितना कैश चोरी हुआ है, इसकी जानकारी अभी कमेटी के पास नहीं है। क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच-26 की टीम को सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच-26 इंचार्ज PSI विजय का कहना है कि फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी के पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, मंदिर प्रबंधन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles