Top 5 This Week

Related Posts

पंचकूला में कांग्रेस को बड़ा झटका:पूर्व मेयर जॉइन करेंगी BJP, कुछ देर में CM नायब सैनी पहुंचेंगे घर, चंद्रमोहन से नाराजगी




हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया कुछ देर बाद BJP जॉइन करेंगी। BJP में शामिल करने के लिए खुद सीएम नायब सैनी उनके घर पर पहुंचेंगे।
मेयर चुनाव की उठापटक नामांकन होने के बाद शुरू हो गई है। कांग्रेस में टिकट कटने से नाराज होकर उपिंद्रकौर आहलूवालिया आज BJP जॉइन कर रही हैं। उपिंद्र कौर ने पिछले चुनाव में बतौर कांग्रेस उम्मीदवार 2 हजार के करीबी मार्जन से मात खाई थी। हालांकि नगर निगम बनने के बाद पंचकूला शहर की वे कांग्रेस की टिकट पर मेयर भी रहीं हैं। उपिंद्र कौर आहलूवालिया के इन दिनों पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन के साथ संबंध सही नहीं है। चंद्रमोहन ने कांग्रेस की अनुशासन समिति को उनकी शिकायत भी की। जिस पर उपिंद्र कौर को पार्टी ने नोटिस भी दिया था। नोटिस को जवाब भी वे दे चुकी हैं। अब जानिए आहलूवालिया के विस्तृत आरोप… बिना किसी जांच-पड़ताल के भेजे गए इस मनमाने कारण बताओ नोटिस से वह आहत हूं, जो यह दर्शाता है कि पार्टी अपने सच्चे, वफादार और ईमानदार कार्यकर्ताओं को पहचानने और सम्मान देने में असफल हो रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें