spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में CIA टीम पर पथराव:हत्यारोपी को पकड़ने गई थी, पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर पीटा; एक व्यक्ति गिरफ्तार




नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव बेरी में हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची सीआईए टीम पर हमला किया गया। इस दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई और उसे कुछ समय के लिए बंधक भी बनाया गया। मामले में पुलिस ने जमशेद के बेटे उमेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और आरोपी को भगाने सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 12 लोगों से ज्यादा के खिलाफ केस दर्ज यह मामला पिछले वर्ष पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव खेडला में हुई एक हत्या से संबंधित है। वहां दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मामले का मुख्य आरोपी जावेद पुत्र शेरू गांव बेरी में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। गांव बेरी में दबिश देने पहुंची थी इसी सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को नूंह सीआईए टीम गांव बेरी में दबिश देने पहुंची थी। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी जावेद मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। अन्य आरोपियों की पहचान जारी तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि पुलिस पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालना एक गंभीर मामला है। उन्होंने पुष्टि की, कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। डीएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles