Top 5 This Week

Related Posts

नूंह में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव से मारपीट:दस्तावेजों की फोटो खींचने, वीडियो बनाने का विरोध, गाली-गलौज कर दी धमकी




नूंह जिले में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉक्टर महेश गुप्ता के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्वयं को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ थाना शहर नूंह में मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर महेश गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे स्वयं को पत्रकार बताने वाला शौकिन कोटला अपने एक साथी के साथ उनके कार्यालय पहुंचा। उस समय सचिव कार्यालय में मौजूद नहीं थे। दस्तावेजों की वीडियो बनानी शुरू की आरोप है कि दोनों ने कार्यालय में रखे दस्तावेजों की फोटो और वीडियो बनानी शुरू कर दी। साथ ही, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच-पड़ताल की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। महेश गुप्ता के अनुसार, जब उन्हें इस गतिविधि की जानकारी मिली तो वह तुरंत अपने कार्यालय में पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ गया और आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए उनके साथ मारपीट की। मोबाइल छीनने का प्रयास शिकायत में कहा गया है कि उन्हें थप्पड़ मारे गए, मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना में सचिव को हाथ, पैर, गर्दन और छाती में चोटें आई हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यालय के ही एक कर्मचारी महेश मलिक की इस पूरे घटनाक्रम में मिलीभगत हो सकती है। आरोप है कि उसी ने आरोपी को कार्यालय बुलाया और सचिव की गतिविधियों की जानकारी साझा की। पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर थाना शहर नूंह में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें