spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में युवती-ससुराल पक्ष के विवाद में बवाल:मारपीट से घंटों बाधित रहा ट्रैफिक; युवक को साथ ले जाने का आरोप




हरियाणा के नूंह शहर के गांधी पार्क और मेवात मॉडल स्कूल के सामने बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के कारण लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों और वाहन ड्राइवरों को काफी परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह मामला रेवासन गांव की एक युवती और नौसेरा गांव के उसके ससुराल पक्ष से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि बुधवार को युवती पक्ष ने युवक को फोन कर गांधी पार्क के पास बुलाया था। वहां पहले से ही युवती के भाई समेत कई लोग मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत का प्रयास हुआ, लेकिन जल्द ही कहासुनी मारपीट में बदल गई। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर हुई मारपीट के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी दावा किया कि मारपीट के बाद युवती पक्ष के लोग युवक को अपने साथ ले गए। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को नहीं दी शिकायत नूंह शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस को अब तक कोई औपचारिक शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles