spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में रंजीश के चलते फायरिंग:युवक की पीठ पर लगे छर्रे,पुरानी रंजिश में हमला, घायल ने आरोपी से छीना कट्टा




करनाल में मधुबन थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी गई। घटना 24 जून की रात करीब 10 बजे की है, जब रसीन रोड पर गांव के रक्बे में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। फायरिंग में युवक की पीठ पर छर्रे लगे। मौके पर हाथापाई के दौरान घायल ने आरोपी के हाथ से कट्टा छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रसीन रोड पर हुआ हमला
गांव हसनपुर निवासी साहिल (25) पुत्र दिलावर जाति जाट पर उसके ही गांव के रहने वाले संजय पुत्र बलबीर ने देसी कट्टे से गोली चलाई। गोली चलने से छर्रे साहिल की पीठ में लगे। घटना के समय दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई भी हुई। घायल ने आरोपी से छीना कट्टा
फायरिंग के दौरान साहिल ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी संजय के हाथ से देसी कट्टा छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए घरौंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह
सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। करीब दो साल पहले साहिल ने संजय के भाई के पेट में कांच की बोतल मार दी थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन उसी रंजिश के चलते इस बार हमला किया गया। पुलिस कर रही जांच
मधुबन थाना प्रभारी ने बताया कि हसनपुर में गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसमें एक युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles