spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में बाइक समेत वाहन चोर गिरफ्तार:फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, राजस्थान में दर्ज है चोरी का केस




हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक ने बाइक की असली पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासम पुत्र कमरुद्दीन के रूप में हुई है, जो गांव नासीरबास, थाना सदर फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। जांच में पाया गया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट उसके वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर से मेल नहीं खाती थी। राजस्थान में दर्ज है चोरी का मामला गहन पड़ताल में खुलासा हुआ कि यह बाइक चोरी की है। इसके संबंध में राजस्थान के नीमराना थाने में पहले से ही मामला दर्ज है। आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उस पर दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगाई थी। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास यह चोरी की बाइक कैसे पहुंची और क्या इसका संबंध किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने और लगाने के पीछे की साजिश की भी जांच कर रही है। चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे संगठित वाहन चोरी नेटवर्क की आशंका बढ़ गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles