spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में पुलिस ने नकली खाद से भरा ट्रक पकड़ा:300 कट्टे बरामद, किसानों को सप्लाई के लिए लाया गया, पांच लोगों पर FIR




नूंह जिले में किसानों से धोखाधड़ी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। सीआईए फिरोजपुर झिरका टीम ने 300 कट्टे नकली डीएपी खाद से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नकली खाद की यह खेप किसानों को बेची जानी थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था। जब्त किए गए 300 कट्टों में प्रत्येक का वजन 50 किलोग्राम है। पुलिस ने खाद की ढुलाई में इस्तेमाल हो रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज यह एफआईआर शुक्रवार को सीआईए फिरोजपुर झिरका में दर्ज की गई। मामला फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर-1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है। इस मामले में असलम, खुर्शीद, इमरान, वारिस निवासी दोहा और सफी मोहम्मद निवासी गोदारा, किशनगढ़, राजस्थान को नामजद किया गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर नकली डीएपी खाद की आपूर्ति कर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियां इस पूरे गिरोह और नकली खाद के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि ये नकली DAP खाद की खेप कहा सप्लाई करने वाले थे ये गिरफ्तारी के बाद पता चल पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles