spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना में कीटनाशक के प्रभाव से व्यक्ति की मौत:खेत में कर रहा था स्प्रे, अचानक बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में तोड़ा दम




फतेहाबाद जिले में टोहाना क्षेत्र के गांव ठरवी निवासी 32 वर्षीय बलजीत सिंह की खेत में दवा स्प्रे करते समय तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत टोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बलजीत एक जमींदार के यहां काम करता था। खेत में दवा छिड़कते समय अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दवा के प्रभाव के कारण उसकी हालत बिगड़ी थी। परिजनों के बयान पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल टोहाना की मोर्चरी में रखवाया। सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, बलजीत अविवाहित था और गांव चंदड़ कला में राजेश बिश्नोई के खेत में मजदूरी करता था। उसके परिवार में दो भाई हैं जो मजदूरी करते हैं, और तीन बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि खेत में दवा छिड़कते समय दवा चढ़ने के कारण ही बलजीत की मौत हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles