spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Wife & Lover Arrested; Police Solve Murder in 24 Hrs


पुलिस की गिरफ्त में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी और दोस्त। इनसेट में मृतक की फोटो।

पंजाब के मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के बाद खुद पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पति को कुछ अनजान लोगों ने मार डाला है।

.

शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में पूरा मामला सुलझा दिया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही पति को मारा। उसका पति के मामा के बेटे संग ही अफेयर चल रहा था।

SSP भगीरत मीना ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

हत्या के बाद मृतक के परिजन शोक में घर के बाहर बैठे हुए।

हत्या के बाद मृतक के परिजन शोक में घर के बाहर बैठे हुए।

पढ़िए क्या है पूरा मामला…

  • मार्बल मिस्त्री था पतिः मानसा के कोट धर्मू गांव में गुरुवार शाम तरसेम सिंह (38) नामक युवक की हत्या कर दी गई। वो मार्बल मिस्त्री था और दो बच्चों का पिता था। चार दिन पहले ही तरसेम अपनी पत्नी और बच्चों को स्कूल की गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए उनके ननिहाल गांव बोहा छोड़कर आया था। जिसके बाद उसकी घर पर ही हत्या कर दी गई।
  • पत्नी ने ही पुलिस को दी शिकायतः हत्या की खबर मिलते ही पत्नी जगजीत कौर (38) घर लौटी और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई। पत्नी ने कहा कि पति घर में अकेला था और उसका गला घोंटकर कुछ अनजान लोग मार गए।
  • पति के मामा के बेटे से प्यार हुआः पुलिस जांच के दौरान मृतक के भाई विक्की सिंह के बयान के आधार पर यह सामने आया कि मृतक की पत्नी जगमीत कौर के पति के मामा के बेटे दीप सिंह (40) उर्फ कालू के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड संग ही पति की हत्या की साजिश रची थी।
  • काम सीखने आया था दीप सिंहः पुलिस के अनुसार, दीप सिंह लगभग सवा साल पहले काम सीखने के लिए तरसेम सिंह के घर आया था, इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर में आ गया। इसके बाद तरसेम सिंह को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची।
  • दीवार फांदकर घर में घुसा, परने से माराः इसके बाद दीप सिंह अपने साथी गोबिंद सिंह के साथ दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और कथित तौर पर परने (कपड़े) से तरसेम सिंह का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके घर में पहले भी क्लेश रहता था और भाई की पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो अफेयर की बात सामने आई। पत्नी जगजीत कौर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद सारा खुलासा कर दिया।

पुलिस बोली- तीनों गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करेंगे

पुलिस ने जगमीत कौर, दीप सिंह उर्फ कालू और गोबिंद सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है। SSP भगीरत मीना ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हत्या में इस्तेमाल किया गया परना, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

————–

पंजाब- बॉयफ्रेंड संग फरार 10वीं स्टूडेंट थाने पहुंची:पुलिस से बोली- शादी करूंगी तो इसी से, डेयरी पर मुलाकात के बाद अफेयर में आई

पंजाब के अबोहर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार 10वीं की एक नाबालिग स्टूडेंट चार दिन बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गई। थाने में पहुंचते ही वो कहने लगी कि मेरी इसी से शादी करवाओ, मैं इसी के साथ रहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles