spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल से ड्यूटी जा रहा, थर्मल प्लांट में करता था काम, हादसे के बाद ड्राइवर फरार




पानीपत में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वैसरी गांव के पास ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पानीपत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामफल (69) के रूप में हुई है, जो थर्मल प्लांट में कार्यरत थे। वह शनिवार सुबह अपनी साइकिल पर ड्यूटी के लिए निकले थे। वैसरी गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक कैंटर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। मृतक के बेटे ने दर्ज कराई शिकायत मृतक के बेटे रविंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां काफी भीड़ जमा थी। उन्होंने कैंटर का नंबर HR 45 D 7134 नोट किया, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था। रविंद्र अपने पिता को पानीपत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना इसराना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बेटे रविंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार कैंटर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles