नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। जहां तबलीगी जलसे से लौट रहे लोगों से भरा एक टेंपो महू चोपड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा वाहन का अगला टायर फटने के कारण हुआ। टेंपो में सवार सभी लोग तबलीगी जलसे से अपने गांव लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण टायर फटने से ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समाजसेवी सी.ए. मुख्तियार अहमद भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से कुछ घायलों को अलवर के अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने प्राथमिक उपचार मिलने तक उनकी मदद की। एक की हालत गंभीर, जयपुर रेफर घायलों में सिहावली (सीकरी) और फतेहपुर (पहाड़ी) के निवासी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल माहूंन नामक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा टेंपो:एक दर्जन लोग घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, टायर फटने से हादसा
