नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में पुलिस ने गौकशी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 378 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद किया। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, थाना सिटी फिरोजपुर झिरका में सीएस स्टाफ के एएसआई चंद्रपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने घर में गौकशी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। 378 किलो मांस समेत अन्य सामान बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने 378 किलो संदिग्ध मांस के साथ 6 छुरियां, 2 कुल्हाड़ियां, 3 दरात, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक ब्रेजा कार (HR28L-7939), दो बाइक और एक बाइक रेहड़ा भी जब्त किया। पुलिस ने बरामद सभी सामान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में अलीम, सलीम, आमीन, मुस्तकिम, मुसरलीम, फिरोज (सभी निवासी वार्ड नंबर-15, फिरोजपुर झिरका) और आबिद निवासी गांव नांगल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सिराज, खालिद, इमरान, इकबाल, साजिद और आबिद पुत्र इमाम सहित अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जांच के लिए भेजे मांस के नमूने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। बरामद मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
नूंह में गौकशी का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:378 किलो संदिग्ध मांस बरामद, जांच के लिए भेजा; कार बाइक समेत अन्य सामान भी मिला
