spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में करंट लगने से युवक की मौत:2 महीने पहले हुई थी शादी; आप नेता बोले-एंबुलेंस समय पर आती तो बच जाती जान




नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में रविवार को बिजली का काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदापुर रोड निवासी इरफान उर्फ तौफीक (पुत्र सिराज) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इरफान की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। परिजनों के अनुसार, इरफान अपने घर में बिजली संबंधी कार्य कर रहे थे, तभी उन्हें तेज करंट लग गया और वे गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस करीब 20 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। इसके बाद इरफान को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, मंडीखेड़ा ले जाया जा रहा था। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। आप नेता के स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के नेता वसीम जाफर ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय पर एंबुलेंस और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती, तो इरफान की जान बचाई जा सकती थी। जाफर ने कहा कि फिरोजपुर झिरका के सरकारी अस्पताल को केवल रेफरल अस्पताल बनाकर छोड़ दिया गया है, जहां गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडीखेड़ा रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। एसएचओ बोले- शिकायत नहीं मिली है वहीं, सिटी थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस की कथित देरी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगाए गए आरोपों पर समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। इरफान की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles