Related Posts

नूंह में अवैध हथियार समेत युवक अरेस्ट:संदिग्ध अवस्था में घूम रहा, गोकशी मामले में चल रहा था फरार, चाकू बरामद




नूंह जिले के पुनहाना क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 15 इंच लंबा तेजधार चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान बिछौर निवासी मौसम उर्फ डोजर के रूप में हुई है, जो गोकशी के एक मामले में भी वांछित चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि मौसम उर्फ डोजर गांव बीमका से बिछौर की ओर पैदल जा रहा था। नीमका चौक क्षेत्र में उसे संदिग्ध गतिविधि के कारण रोका गया। पूछताछ के बाद तलाशी ली गई, जिसमें उसके पिट्ठू बैग से चाकू मिला। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, जेल भेजा चाकू बरामद होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया और संबंधित थाने ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मौसम उर्फ डोजर पहले से ही गोकशी से जुड़े एक मामले में वांछित था और उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी को इस पुराने मामले से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हथियार के स्रोत और उसके उपयोग के उद्देश्य का पता चल सके। पुलिस उसके खिलाफ पहले दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें