Related Posts

फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में व्यक्ति का शव मिला:पंजाब से बहकर आने की आशंका; गले में काला धागा बंधा




टोहाना के गांव दमकोरा के पास फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस और समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक राहगीर की मदद से शव को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में यह शव पंजाब की ओर से पानी के साथ बहकर आया प्रतीत हो रहा है। मृतक की नहीं हुई शिनाख्त समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों ने अपनी एंबुलेंस से शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा है। पहचान न होने की स्थिति में नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल और कद लगभग 6 फुट है। उसके शरीर पर कोई विशेष पहचान चिन्ह नहीं मिला है, सिर्फ गले में काले रंग का धागा बंधा हुआ है। कपड़ों से भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच कर रही पुलिस सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने आसपास के क्षेत्र में लापता लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के परिजन या जानकार का हुलिया इस विवरण से मेल खाता हो, तो वे तुरंत सिटी थाना टोहाना से संपर्क करें। शिनाख्त के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें