spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह के 2 हॉट-मिक्स प्लांट पर सीएम फ्लाइंग की रेड:बेचे गए माल का बिल और रिकॉर्ड नहीं मिला, स्टॉक रजिस्ट्रर भी नहीं मिला




नूंह जिले के घासेड़ा गांव के पास संचालित दो हॉट मिक्स प्लांटों पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम रेवाड़ी ने छापेमारी की। डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में प्रदूषण, खनन, बिजली, डीटीपी और सेल टैक्स विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। जांच के दौरान एक प्लांट में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जबकि दोनों प्लांटों पर बिना बिल और दस्तावेजों के हजारों मीट्रिक टन रोड़ी-डस्ट मिली। जांच के दौरान चरखी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड हॉट मिक्स प्लांट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर न तो फर्म का नाम और पंजीकरण बोर्ड लगा था और न ही स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध कराया गया। तैयार माल की बिक्री का कोई बिल या रिकॉर्ड भी नहीं मिला, जिससे उत्पादन और निकासी पर सवाल खड़े हो गए। फर्म का चरखी दादरी में पंजीकरण, संचालन नूंह में टीम को इस प्लांट पर करीब 30 टन बिटुमिन तथा 2507 मीट्रिक टन रोड़ी और डस्ट मिली, लेकिन इनका कोई बिल या रसीद प्रस्तुत नहीं की जा सकी। जांच में यह भी सामने आया कि फर्म का पंजीकरण चरखी दादरी में है, जबकि नूंह में उसका कोई पंजीकरण नहीं मिला। प्रदूषण विभाग की आवश्यक अनुमति (सीटीई और सीटीओ) भी उपलब्ध नहीं थी और बिजली विभाग का वैध कनेक्शन भी मौके पर नहीं मिला। इसके बाद संबंधित विभागों ने नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। रोड़ी और डस्ट का बिल- रसीद की गई तलब वहीं, हिमालयन इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड हॉट मिक्स प्लांट में प्रदूषण, डीटीपी और बिजली विभाग से जुड़ी कोई बड़ी अनियमितता नहीं मिली। हालांकि, यहां भी 4244 मीट्रिक टन रोड़ी और डस्ट बिना बिल और रसीद के मिलने पर अधिकारियों ने रिकॉर्ड तलब कर लिया है। सेल टैक्स और खनन विभाग ने नोटिस जारी कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध तरीके से संचालित औद्योगिक इकाइयों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि कर चोरी, अवैध खनन सामग्री या अन्य नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles