spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

निहंग बोला- कल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करूंगा:मेरे परिवार को पीटा, इंसाफ नहीं मिल रहा; जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी




पंजाब में अश्लील फोटो मामले को लेकर चर्चा में आए निहंग जसदीप सिंह ने मारपीट मामले में इंसाफ न मिलने पर लाइव सुसाइड करने की पोस्ट की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- अगर मेरे परिवार के साथ हुई मारपीट केस में इंसाफ नहीं मिला तो इंटाग्राम पर लाइव जान दे दूंगा। निहंग ने कहा- घटना को आज 9 दिन हो चुके हैं। इस घटना में मेरी बाईं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इंसाफ नहीं मिला। जसदीप सिंह ने पोस्ट के जरिए पुलिस से अपनी कार वापस दिलाने और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है। बता दें कि निहंग जसदीप सिंह को बुड्ढा दल ने धार्मिक सजा देते हुए उसके ककार उतरवा दिए थे। इसके बाद दल के प्रवक्ता ने ऐलान किया कि जसदीप अब निहंग बाणा या दुमाला धारण नहीं कर सकेंगे। अन्य निहंग जत्थेबंदियों से भी उन्हें अमृतपान न कराने की अपील की गई है। बुड्ढा दल के प्रवक्ता ने कहा कि जसदीप ने अपनी मर्जी से ककार उतारे हैं। वहीं, जसदीप का आरोप है कि उन्होंने अपनी इच्छा से सेवा नहीं छोड़ी, बल्कि प्रताड़ना के कारण मजबूर होकर ऐसा किया। उनका दावा है कि उन्हें जंजीरों से बांधकर डंडों से पीटा गया और ककार, बाना व शस्त्र जबरन उतरवाए गए। पहले जानिए क्या है पूरा मामला… आपत्तिजनक फोटो लीक हुई थी निहंग विवाद की शुरुआत तब हुई, जब विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर निहंग जसदीप सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि तस्वीरों में जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं। इसके बाद करीब 11 मिनट का वीडियो जारी कर 100 से ज्यादा क्लिप होने का दावा किया गया। बुड्ढा दल से मिली सजा ऑडियो कॉल की कथित रिकॉर्डिंग में जसदीप ने नशे की हालत में गलती होने की बात कही। इसके बाद बुड्ढा दल ने उन्हें निहंग बाणा पहनने, दस्तार सजाने और पंथ की अगुवाई से रोकते हुए पंथ में रहकर सेवा करने का आदेश दिया। इसके बाद में जसदीप ने पॉडकास्ट में खुद को माफ किए जाने का दावा किया। बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की गई जसदीप सिंह का दावा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से सेवा नहीं छोड़ी, बल्कि प्रताड़ित किए जाने के कारण ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जसदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बुजुर्ग पिता जो शुगर के मरीज हैं और रोजाना कई इंजेक्शन लेते हैं, उनके साथ भी मारपीट की गई। जसदीप सिंह के अनुसार, उनके घर में केवल माता-पिता रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें घर पहुंचकर धमकियां दी गईं। SSP, DC और SDM को लिखित शिकायत जसदीप सिंह ने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए उन्होंने कुछ नामित व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में एसएसपी, डीसी और एसडीएम को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है। बातचीत के दौरान उन्होंने एक और गंभीर दावा करते हुए कहा कि उनके पास ऐसे वीडियो हैं जिनमें कथित तौर पर यह बात सामने आती है कि विक्की थॉमस से पांच करोड़ रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया। उत्तराखंड में निहंगों के मोर्चे को लेकर चर्चा में आए थे जसदीप जसदीप पहले उत्तराखंड में निहंगों के मोर्चे और बाद में मोहाली में सम्मान को लेकर चर्चा में आए थे। इसी दौरान निहंग विक्की थॉमस ने उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल की थी। बुड्ढा दल ने विक्की थॉमस को भी धार्मिक सजा के तौर पर घोड़े की लीद उठाने की सेवा दी थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles