महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए चले गए एक बच्चे को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली और टीम की सराहना की। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 29 मई को शहर क्षेत्र के एक परिवार ने सूचना दी कि उनका नाबालिग बेटा सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया है। बच्चे के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही थाना शहर नारनौल पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया। डांटने से हो गया था नाराज प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिजनों द्वारा किसी बात पर डांट दिए जाने से बच्चा नाराज हो गया था और इसी वजह से घर छोड़कर चला गया। बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना शहर नारनौल में तैनात एएसआई प्रीतम और उनकी टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू की तथा संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। बहरोड़ क्षेत्र से मिला पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रयास जारी रखे। इसी दौरान टीम को बच्चे के राजस्थान की ओर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को समझाया सूचना मिलने के मात्र चार घंटे के भीतर बच्चे की बरामदगी से परिजनों को बड़ी राहत मिली। पुलिस ने बच्चे को समझाइश दी और उसके बाद उसे सुरक्षित उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।
Source link
नारनौल में 4 घंटे में ढूंढ निकाला लापता बच्चा:पुलिस को राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र से मिला, परिजनों की डांट से हो गया था नाराज
