spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में लकड़ी के इंधन में लगी भीषण आग:एक मकान को भी अपनी चपेट में लिया, ग्रामीणों को हजारों रुपए का नुकसान




हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव धरसूं में बुधवार देर रात को खुले में पड़े लकड़ी के इंधन में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इससे अनेक लोगों का हजारों रुपए का इंधन जल गया। वहीं आग ने पास के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। गांव धरसूं में गांव के बाहर खुले में रखे लोगों के लकड़ी के इंधन में बुधवार रात को करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग लगने की वजह से वहां गांव में रखा ग्रामीणों का इंधन जल गया। एक घंटे पर पाया काबू आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक वहां पर रखा लोगों का इंधन जल चुका था। वहीं ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। पास का मकान आया चपेट में वहीं खुले में लगी आग के कारण पास बना एक मकान भी उसकी चपेट में आ गया। जिसके कारण सुरेश कुमार सैनी के मकान में आग लग गई। आग लगने की वजह से सुरेश सैनी के घर में रखा फर्नीचर, बिजली के उपकरण, फ्रीज, पानी की मोटर, दीवार, बिस्तर व अन्य सामान भी जल गया। नुकसान की हो भरपाई इसके कारण सुरेश सैनी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। सुरेश सैनी का कहना है कि उसके हुए नुकसान की भरपाई की जाए। वहीं ग्रामीणों ने भी मांग की है कि उनके हुए नुकसान की भरपाई की जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles