![]()
भिवानी के एक गांव निवासी महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। जिसकी करीब 7 साल पहले शादी हुई थी। वहीं महिला 2 बच्चों की मां थी, लेकिन अब अचानक वह घर से गायब हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी की नौकरी करता है। जिसकी करीब 7 साल पहले भिवानी शहर की रहने वाली एक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उनको 2 बच्चे हुए। जिनमें एक लड़का व एक लड़की शामिल है। उसकी पत्नी की उम्र करीब 27 वर्ष है। जो दिन में करीब 12 बजे घर से बिना बताए चली गई। जिसका पता लगते ही अपने स्तर पर लाश की। लेकिन महिला का कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। अपने स्तर पर तलाश करने पर कहीं पर नहीं मिली तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं महिला की तलाश आरंभ कर दी।
Source link
भिवानी से महिला लापता:2 बच्चों की मां घर से बिना बताए गायब, 7 साल पहले हुई थी शादी







