हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव नायन में शादी समारोह के दौरान युवक यादराम की हत्या के मामले में सीआईए नारनौल ने आज तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब उनसे हत्या में इस्तेमाल हथियारों, वाहनों और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 21 अप्रैल को गांव नायन में शादी समारोह चल रहा था। परिवार के लोग बारात का स्वागत कर रहे थे, तभी नांगल चौधरी की ओर से आई गाड़ियों ने यादराम को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ियों से उतरे बदमाशों ने यादराम और अन्य लोगों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। तीन को किया आज काबू हमले में यादराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गहरी चोटें लगने और वाहन से कुचले जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आज पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर सीआईए टीम ने को गुरुग्राम से मधुसूदन निवासी धानोता, रामबीर और प्रदीप निवासी लुजोता को काबू किया। पहले भी एक आरोपी हो चुका गिरफ्तार मृतक के चाचा कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए नारनौल को सौंपी गई थी। इससे पहले पुलिस 23 अप्रैल को देशराज निवासी कालबा को गिरफ्तार कर चुकी है। पुरानी रंजिश में रची गई साजिश प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों की मृतक के साथी के साथ पुरानी दुश्मनी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने शादी समारोह में पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ सीआईए टीम अब आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार, गाड़ियां और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
Source link
नारनौल पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़े तीन हत्यारोपी:पुरानी रंजिश में गाड़ी से टक्कर मारकर लाठी-डंडों व रॉड से किया था जानलेवा हमला
