हरियाणा के फरीदाबाद में एक 9 वर्षीय बच्ची को गोद लेकर उसके साथ कई दिनों तक रेप किया गया। आरोपी के 2 नाबालिग बेटे बच्ची को कई दिनों तक रात में नशीला पदार्थ पिलाते रहे, इसके बाद कई दिनों तक उसके साथ रेप किया। ऑटो चालक पिता ने पुलिस शिकायत में बताया- कुछ दिन पहले उसका एक जानकार बेटी को गोद लेने के लिए उनके पास आया था। उसके 2 बेटे हैं, बेटी की चाहत में वह उसे साथ ले जाना चाहता था। 1 जुलाई को उन्होंने बेटी को उसके साथ भेज दिया। 10 दिन बाद ही व्यक्ति बेटी को वापस घर छोड़ गया। उसने कहा था कि कानूनी प्रक्रिया के बाद बेटी को दोबारा वापस ले जाएगा। घर आते ही बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पढ़िए, पिता ने पुलिस शिकायत में क्या बताया… पुलिस बोली- मामले की जांच की जा रही पीड़ित पिता ने थाना NIT में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां-बाप और नाबालिगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी इस मामले में जांच जारी है।
Source link
नाबालिग भाइयों ने 9 साल की बच्ची से किया रेप:फरीदाबाद में पिता ने गोद ली, दवाई पिला बेहोश करते थे; 10 दिन बाद वापस छोड़ी
