Related Posts

नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर किया हमला:वर्दी फाड़ने की कोशिश,तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से बाइक सवार को मारी टक्कर, पार्षद सहित 3 पर केस दर्ज




करनाल में नशे में धुत पार्षद सहित तीन युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब ईआरवी-409 टीम गश्त कर रही थी। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और उसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच और हाथापाई की। आरोपियों ने वर्दी फाड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों को काबू कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गश्त के दौरान हुआ हादसा
ईएएसआई जसवंत सिंह ईआरवी-409 के इंचार्ज हैं। पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र के मुताबिक कल शाम को जसवंत अपनी टीम के साथ गोल मार्केट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उनके साथ एसपीओ नरेश कुमार और एसपीओ विरेंद्र पाल सिंह भी मौजूद थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आती सफेद फॉर्च्यूनर ने जोरदार हॉर्न बजाते हुए ओवरटेक किया और सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। नाम बताने से किया इनकार, शुरू की बदतमीजी
पुलिस टीम ने तुरंत गाड़ी को आगे रोक लिया और आरोपियों से नाम-पता पूछा, लेकिन उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद तीनों युवक गाली-गलौच करने लगे और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। नशे में धुत होकर किया हंगामा
पुलिस के अनुसार तीनों युवक शराब के नशे में थे और लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर जाम की स्थिति पैदा कर दी और मौके पर मौजूद लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की गाड़ी
जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो आरोपी दोबारा गाड़ी में बैठ गए और भागने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाड़ी पुलिस कर्मियों की तरफ मोड़ दी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर चौकी नीलोखेड़ी में सूचना दी गई। इसके बाद पीएसआई संदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर भी नहीं माने आरोपी
पुलिस टीम ने तीनों युवकों को शांत रहने और गाड़ी साइड में लगाने को कहा, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और दूसरी टीम के साथ भी गाली-गलौच और हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर तीनों को काबू किया और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। आरोपियों की पहचान हुई
काबू करने के बाद आरोपियों ने अपने नाम विक्रम चौधरी (एमसी) पुत्र राजेश कुमार निवासी तरावड़ी, मार्शल पुत्र रामपाल निवासी तरावड़ी और अंकुंश पुत्र राजेश कुमार निवासी तरावड़ी बताए। वर्दी फाड़ने और धमकी देने का आरोप
ईएएसआई जसवंत सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, थप्पड़ मारा और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। साथ ही कहा कि उनकी पहुंच ऊपर तक है और जो करना है कर लो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें