spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना से महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार:पति पहले पकड़ा जा चुका, तभी से चल रही थी फरार




जींद जिले के नरवाना में सीआईए स्टाफ की टीम ने एक महिला नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान चमेला कॉलोनी निवासी मीतू के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से उसे हिरासत में लिया। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चमेला कॉलोनी की नशा सप्लायर मीतू अपने घर आने वाली है। इस सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। महिला के कॉलोनी में पहुंचते ही टीम ने उसे पकड़ लिया। 3 जून को महिला के पति को पकड़ा था सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि इससे पूर्व 3 जून को सीआईए टीम ने नरवाना की ठंडी सड़क पर कार्रवाई करते हुए चमेला कॉलोनी निवासी सुल्तान को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21B/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 108/2026 दर्ज किया गया था। पति को सप्लाई के लिए दी थी हेरोइन सुल्तान ने पूछताछ में बताया था कि उसकी पत्नी मीतू हेरोइन सप्लाई करती है और उसके पास से बरामद हेरोइन भी मीतू ने ही दी थी। सुल्तान की गिरफ्तारी के बाद से मीतू फरार चल रही थी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जींद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी भी अन्य अपराध से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के प्रयासों को सफल बनाने में मदद मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles