![]()
करनाल जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइ में एक अफीम तस्कर और एक अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया और उनके कब्जे से नशीला पदार्थ और अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए-2 इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलशेर सिंह निवासी गांव हाबड़ी, जिला कैथल को गिरफ्तार किया। आरोपी को नजदीक चिड़ावा मोड़ से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 510 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। अवैध शराब पर कार्रवाई: 36 बोतल बरामद दूसरी ओर एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक राजन के नेतृत्व में टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुभाष निवासी गांव फूशगढ़, जिला करनाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 36 बोतल देशी मार्का मस्ती माल्टा शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना सेक्टर 32/33 में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और बरामद शराब को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है। पुलिस की अपील और आगे की जांच जारी जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब या नशा तस्करी की कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link







