spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कालांवाली में मेडिकल संचालक का बेटा तस्करी में पकड़ा:कार लेकर दोस्तों संग सप्लाई करने गया, पिता की आड़ में करने लगा धंधा




सिरसा जिले के कालांवाली में मेडिकल संचालक का बेटा नशा तस्करी में पकड़ा गया है। आरोपी युवक स्विफ्ट कार लेकर अपने दो दोस्तों के साथ नशीली दवाएं सप्लाई करने जा रहा था। रास्ते में ही सीआईए की टीम आ पहुंची और उनको गाड़ी सहित काबू कर लिया। आरोपी युवक ने सीआईए को बताया कि उसे यह नशीली गोलियां उसके पिता ने किसी को देने के लिए दी थी। इस पर सीआईए की टीम ने सिरसा शहर के बिश्नोई सभा के पास पहुंची और मेडिकल संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि वह पिछले 6 माह से दुकान पर ही नहीं आ जा रहा। तब खुलासा हुआ कि आरोपी युवक ही नशे की प्रतिबंधित दवाइंया बेचने का काम करता है। वह अपने पिता के मेडिकल शॉप की आड़ में ये धंधा करता है। अब पुलिस और ड्रग विभाग की टीम युवक को जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई करेगी। इस समय सीआईए स्टाफ कालांवाली ने सिरसा से कालांवाली में सप्लाई के लिए लाई जा रही गोलियों एवं कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों सागर, अमित व कुनाल को काबू करते हुए उनके कब्जे से 54,900 गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। कार में तलाशी ली तो गोलियों की पेटी बरामद हुई
पुलिस के अनुसार, सीआईए कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान कालांवाली में एक कार को संदेह के आधार पर रुकवाया गया। कार सवार तीनों युवकों की कार सहित नियमानुसार तलाशी ली तो कार में से दो गत्ता पेटियों में नशे में प्रयोग किए जाने वाली 39 हजार 600 गोलियां टेम्पेन्टाडोल व 15 हजार 300 कैप्सूल सिग्नोर के बरामद हुए। तीनों युवकों को थाना कालांवाली में बीएनएस की धारा 172(2) के तहत डिटेन किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उक्त नशीली दवाइयां सिरसा से कालांवाली में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। बरामद गोलियों एवं कैप्सूल को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर, सिरसा द्वारा कब्जे में लेकर दवाइयों की जांच तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles