spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

धनबाद में कोयला चोरों की दबंगई:स्पेशल ब्रांच एएसआई और पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रास्ता देने को लेकर बढ़ा विवाद




धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में कोयला चोरों की दबंगई का मामला सामने आया। झरिया-केंदुआ मार्ग स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के समीप स्पेशल ब्रांच के सहायक अवर निरीक्षक अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल देवी के साथ मारपीट की गई। दोनों स्कूटी से झरिया जा रहे थे। तभी रास्ते में कोयला चोरी कर रहे लोगों ने रास्ता जाम कर रखा था। उन्होंने रास्ता देने की बात कही। इसी क्रम में विवाद बढ़ गया। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसी बीच जब मदद करने को लोग पहुंचे तो कोयला चोर भाग निकले। पहले गाली दी, फिर लाठी-रॉड से मारा घटना के संबंध में एएसआई की पत्नी काजल देवी ने बताया कि स्टेडियम के पास असामाजिक तत्व हाइवा को सड़क पर रोककर जबरन कोयला उतार रहे थे। उनके पति ने स्कूटी को किनारे से निकालने की बात कही, जिस पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस और CISF के जवान मौके पर पहुंचे। घायल एएसआई और उनकी पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि एएसआई अनुज कुमार की पीठ और उनकी पत्नी के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर सैकड़ों टन कोयला, आरोपी फरार घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है, हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीसीसीएल की खदानों से निकलने वाला कोयला हाइवा के माध्यम से बीएनआर रेलवे साइडिंग भेजा जाता है, लेकिन रास्ते में कोयला चोर जबरन वाहन रोककर कोयला उतार लेते हैं। घटनास्थल पर सैकड़ों टन कोयला पड़े होने से इस अवैध गतिविधि की गंभीरता साफ नजर आती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles