Related Posts

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत:खेत में घास लेने जा रही थी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया




करनाल में जलमाणा गांव के खेतों की ओर जा रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ लिया, पुलिस जांच में जुटी है। तीन बच्चों की मां थी महिला
मृतका की पहचान 39 वर्षीय नीलम निवासी गांव जलमाणा के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजन रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नीलम गांव की अन्य तीन महिलाओं के साथ खेत में घास लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक फरार, लोगों ने पकड़ा
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल नीलम को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें