spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तेज बारिश में मदद के लिए आए युवक को कुचला:करनाल में लाडो धाम के पास हादसा, 19 वर्षीय कर्ण की गई जान, ट्रक चालक फरार




करनाल में वीरवार देर रात को आई तेज बारिश और तूफान के बीच मानवता दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। लाडो धाम गांव के नजदीक एक व्यक्ति को पेड़ के नीचे फंसा देखकर मदद के लिए उतरे युवक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। मदद के लिए रुका, पीछे से आया ट्रक
जुंडला निवासी 19 वर्षीय कर्ण अपनी कार से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज बारिश और तूफान के कारण एक पेड़ गिरा हुआ था और उसके नीचे एक व्यक्ति फंसा हुआ था। यह देखकर कर्ण ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और उस व्यक्ति की मदद के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, नहीं बच सकी जान
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कर्ण को तुरंत करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। परिजनों ने बताई पूरी घटना
परिजनों के अनुसार रात के समय तेज तूफान और बारिश हो रही थी। कर्ण घर वापस आ रहा था। रास्ते में पेड़ गिरा हुआ था और एक व्यक्ति उसके नीचे फंसा हुआ था। कर्ण उसी की मदद करने के लिए गाड़ी से उतरा था। तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। इकलौता बेटा था कर्ण, हाल ही में शुरू किया था काम
कर्ण अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। वह कपड़ों का काम करता था और करीब 15-20 दिन पहले ही पानीपत की एक फैक्टरी में काम शुरू किया था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles