Related Posts

डीडवाना में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज:बैठक में समारोह समिति का किया गठन, 14 को निकलेगी रैली




डीडवाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष जयंती को भव्य रूप देने के लिए अंबेडकर भवन (चुंगी चौकी) में एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ‘अंबेडकर जयंती आयोजन समारोह समिति’ का विधिवत गठन किया गया। इस समिति में मेघवाल, नायक, वाल्मीकि, रैगर, भाट, गान्छा, सांसी, खाटवा और खटिक समाज के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। रैली और सभा के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे अंबेडकर सर्किल से एक भव्य रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों जैसे अस्पताल चौराहा, बांगड़ कॉलेज, बस स्टैंड और भगत सिंह सर्किल से होते हुए चुंगी चौकी स्थित अंबेडकर भवन पहुंचेगी।
रैली के समापन के बाद अंबेडकर भवन में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में बाबा साहब के विचारों, सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में गुमानाराम मेघवाल, रामदेव फौजी, सोनू पंवार, रामनिवास मेहरा, सरपंच श्रवण विकास बालान, रविंद्र तेजी सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें