![]()
सिरसा में डबवाली चौटाला रोड पर बैंक ऑफ़ बरोदा के नजदीक स्थित हरीश ऑटो सर्विस में रविवार रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में दुकान के अंदर खड़े वाहन और कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रात साढ़े नौ बजे उठी आग की लपटें डबवाली पेट्रो के संचालक निखिल गोयल ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान से धुआं निकलता देखा गया। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक हरीश सेठी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखें आग की घटना से जुड़े 3 PHOTOS… लोगों ने तोड़े ताले, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकान के ताले तोड़कर शटर उठाया। अंदर आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। डबवाली फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वाहन और रिपेयरिंग सामग्री जलकर राख जानकारी के अनुसार, दुकान में सर्विस के लिए आई स्कूटी, मोटरसाइकिल और रिपेयरिंग का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का सटीक आकलन अभी किया जा रहा है। पुलिस ने लिया मौके का जायजा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Source link
डबवाली में ऑटो सर्विस की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान और वाहन जले; फायर ब्रिगेड ने पौने घंटे में पाया काबू







